रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर पुत्री से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात एक बजे वह अपने तीन साल के पुत्र के साथ सोई हुई थी।
उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। तभी उसका पति शराब के नशे में घर आया और पुत्री के पास जाकर सो गया। कुछ देर बाद उसकी पुत्री घबराकर चिल्लाने लगी। पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी जाग गई। बाद में उसने पुत्री को शांत कर दोबारा सुला दिया और कमरे की लाइट बंद कर दी थी। महिला का आरोप है कि बाद में उसकी पुत्री फिर से असहज हुई तो उसने लाइट जलाई तो देखा कि उसका पति पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
उसने पुत्री को पति के चंगुल छुड़ाया और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे भी मारपीट की। धमकी दी कि यह बात पुलिस से कहीं तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने पुलिस से पति पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच करेगी।





