Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय वायुसेना की चार इकाइयां प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड और कलर्स से होंगी सम्मानित

भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार वायुसेना की चार इकाइयों को प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड और कलर्स से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चार भारतीय वायु सेना इकाइयों को मानक और रंग प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में वायुसेना स्टेशन हिंडन का दौरा करेंगी। यहां वह 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को राष्ट्रपकि मानक और 11 बेस रिपेयर डिपो और 509 सिग्नल यूनिट को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। बता दें, राष्ट्रपति मानक और रंग किसी सशस्त्र बल की इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है।  45 स्क्वाड्रन की स्थापना 1959 में हुई थीं। यह फ्लाइंग डैगर्स के नाम से भी मशहूर है। स्क्वाड्रन ने 1960 में पुर्तगाल शासन के खिलाफ गोवा की मुक्ति के लिए ऑपरेशन विजय में भाग लिया था। इसके अलावा, स्क्वाड्रन ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी अहम भूमिक निभाई थी। स्क्वाड्रन पंजाब और राजस्थान सेक्टरों की वायु रक्षा के लिए जिम्मेदार थी। स्क्वाड्रन ने 258 मिसन उड़ाए थे।

Popular Articles