Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों पर मंथन

प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फोटो हल्द्वानी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर हल्द्वानी में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आगामी उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन रहे, जबकि अध्यक्षता नैनीताल जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अली नकवी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मोहम्मद हसन बंजारा ने किया।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल जिले के प्रभारी परवेज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर सहित जिला महामंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का हल्द्प्रवास संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी तालमेल और संगठन की सक्रियता पर जोर दिया गया।

Popular Articles