Top 5 This Week

Related Posts

भाजपाई राहुल गांधी का पुतला लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन, पुतला दहन किया

रुद्रपुर। शनिवार को भाजपाई राहुल गांधी का पुतला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपाइयों ने कांग्रेस की नीतियों एवं जनविरोधी रवैये के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने हाईवे के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा,दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता,धीरेन्द्र मिश्रा, मीना शर्मा,सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा संगठन ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

Popular Articles