Top 5 This Week

Related Posts

भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्त्ता को संदेश पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि एकजुटता व आपसी संवाद से निकलते है सकरात्मक परिणाम

विधायक आवास पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व परिवार सहित किया पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का स्वागत

रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर पहुंचने पर विधायक ने परिवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान

पूर्व सीएम कोश्यारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा के प्रति समर्पित होकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आपसी संवाद बेहद आवश्यक है। संवाद के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान होता है और अनेक विषयों का समाधान भी निकलता है। राजनीति में महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कभी भी पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती पर हावी न हो।

भाजपा की शक्ति उसके विचार, संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे तो पार्टी को निश्चित रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।रुद्रपुर विधानसभा भाजपा की दृष्टि से सदैव मजबूत स्थिति में रही है और आगे भी सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से भाजपा विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत है और कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग एवं परिश्रम से ही अच्छे परिणाम सामने आते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे विकास कार्यों ने नई रफ्तार पकड़ी है उन्होंने कहा कि भारत का लोहा अब कई देशो ने माना है यह सब प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है जिसके चलते उत्तराखंड राज्य को भी इसका काफ़ी लाभ मिला है ओर राज्य सरकार भी मजबूती के साथ कार्य कर रही है।इस दौरान विधायक ने परिवार सहित कोश्यारी का स्वागत-सत्कार किया। उन्हें प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया।

विधायक ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेता, जिन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है, उनका उनके आवास पर आगमन उनके लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा मिलती है। रुद्रपुर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विकास को नई गति देने तथा क्षेत्र को आधुनिक एवं विकसित विधानसभा के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। यहां भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर,राजेश बजाज,सत्यप्रकाश,हरीश भट्ट,पंजाबी महासभा जिला अध्यक्ष पंकज बांगा,मयंक कक्कड़, मनोज मदान, राजेंद्र सैनी, सुनील यादव, गुरबाज दुमरा आदि मौजूद रहे।

Popular Articles