Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में होगी पेशी

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी।

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता दिल्ली रवाना हुए। इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।

आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजउ एवेन्यू कोर्ट में पेशी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज यानी शनिवार, 17 फरवरी, 2024 से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल होने हैं।

Popular Articles