Top 5 This Week

Related Posts

बागेश्वर पुलिस पहुंची रुद्रपुर,फरार आरोपी के घर पर किया कुर्की नोटिस चस्पा

कोतवाली क्षेत्र प्रीत विहार निवासी आरोपी अरविंद शर्मा एनआई एक्ट मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रहा

रुद्रपुर। जनपद बागेश्वर पुलिस ने यहां पर पहुंच कोतवाली क्षेत्र में एनआई एक्ट मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया और डोल नगाड़े बजाकर मुनादी भी की। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में थाना कपकोट बागेश्वर एसआई लक्ष्मण सिंह टीम में शामिल कांस्टेबल हरीश सनवाल के साथ कोतवाली पहुंचे और चौकी बगवाड़ा पहुंच वहां कांस्टेबल गणेश गिरी को लेकर प्रीत विहार कालोनी पहुंची।

पुलिस ने प्रीत विहार निवासी अरविंद शर्मा के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। अरविंद शर्मा के खिलाफ एनआई एक्ट का अदालत में मुकदमा चल रहा। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और अदालत ने कई बार पेशी का आदेश दिया।

साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। गिरफ्तारी नही हुई तो पुलिस ने कोर्ट से 82 कुर्की कार्रवाई का आदेश लिया।बुधवार को स्थानीय पुलिस एसआई लक्ष्मण सिंह के साथ आरोपी के घर पहुंचे और नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। साथ ही हिदायत दी कि यदि अभियुक्त पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी।

Popular Articles