आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर आबकारी अधिकारी के निर्देशन में कार्रवाई
रुद्रपुर/काशीपुर। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के आदेशानुसार क्षेत्र 3 काशीपुर में आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में विभागीय टीम ने ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भंडारण व बेचने के मामले में मिली शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम कलियावाला में दबिश दी। टीम ने दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से राजेन्द्र सिंह राजू पुत्र रेशम सिंह के घर पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान राजेन्द्र सिंह के घर से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी अधिकारी के मुताबिक राजेन्द्र सिंह राजू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैै।
टीम में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह क्षेत्र 3 काशीपुर,उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट,कृष्ण चन्द्र,अंजली गोसाईं, नैनिका राणा आदि शामिल रहे।
मौजूद रहें। आबकारी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।





