हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी शाखा द्वारा तीज उत्सव का कार्यक्रम रामपुर रोड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल , विशिष्ट अतिथि डॉ अदिति जयमन, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता, प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन द्वारा की गई।
सर्वप्रथम शाखा की महिला सदस्यों द्वारा रंग-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर निधि अग्रवाल और महिला उपाध्यक्ष एकता अग्रवाल द्वारा किया गया। अंत में सीनियर कैटिगरी मे तीज क्वीन का खिताब बबीता केसरवानी और जूनियर कैटेगरी मे तीज क्वीन का खिताब तनु गर्ग के नाम रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ अभिषेक मित्तल, सीमा बक्शी, मीनू गुप्ता, तनु गर्ग, दींपिका अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बिष्ट, सौरभ अग्रवाल,अमित अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।





