Top 5 This Week

Related Posts

झोड़ा उत्सव’ का भव्य आयोजन. लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प

​हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के उद्देश्य से हल्द्वानी में ‘झोड़ा उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश सह-संयोजक विनोद भट्ट एवं जिला सह-संयोजक प्रियंका जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण तथा संवर्धन पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने प्रदेशभर में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।​मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभ जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आधुनिक युग में युवा भले ही तेजी से बदलती जीवनशैली को अपना रहे हों, लेकिन उन्हें अपनी मूल संस्कृति, लोक परंपराओं और जड़ों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। ‘झोड़ा उत्सव’ जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने में मील का पत्थर साबित होते हैं।”

उत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकगीतों और थिरकते लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा माहौल उत्तराखंडी रंग में रंग गया।

प्रमुख रूप से उपस्थित एवं अपने विचार रखने वालों में:

​प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा,​गजराज बिष्ट मेयर,

​साकेत अग्रवाल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, हुकूम सिंह कुंवर सहित कई अन्य वरिष्ठ जन शामिल रहें। झोड़ा उत्सव’ को भव्य और सफल बनाने में जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, संदीप सिंह भोज, किशोर जोशी, कमल पांडे, चंदन किरोला तथा पार्षद चंदन मेहता का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Popular Articles