Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद

हल्द्वानी। चोरगलिया थाना पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपट्टा मारकर छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।
निलेश पुत्र रमेश चंद्र, निवासी पहाड़ी उकरौली, सितारगंज ने थाना चोरगलिया में तहरीर दी थी। बताया कि सात अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पिता साइकिल से गोविंदपुर स्थित नाना के घर जा रहे थे। बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक युवक ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गया।

तहरीर के आधार पर चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक पूछताछ और अभिलेखों की जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी चोरगलिया थाने में बैट्री चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में वह न्यायालय से जमानत पर बाहर था। एस आई मनजीत सिंह कांस्टेबल संदीप – चंदन आदि शामिल थे

Popular Articles