Top 5 This Week

Related Posts

बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास बाधित, 1000 यात्री फंसे, कई स्थानों पर रोका गया

चमोली। लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास मंगलवार सुबह से आवाजाही ठप है। हाईवे सुबह सात बजे से बाधित है और दोपहर तक भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। पुलिस और प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को एहतियातन पीपलकोटी, पाखी, टंगड़ी, ज्योर्तिमठ, चमोली और छिनका में रोक दिया है।
हाईवे के दोनों ओर करीब 1000 से अधिक तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। मार्ग को खोलने के लिए एनएचआईडीसीएल की ओर से जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो शाम तक हाईवे बहाल कर दिया जाएगा।
उधर, मार्ग खुलने में हो रही देरी को देखते हुए कुछ तीर्थयात्री पीपलकोटी से वापसी का रास्ता पकड़ने लगे हैं। प्रशासन यात्रियों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।

Popular Articles