रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई के चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान कच्ची शराब की तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। शुक्रवार शाम को चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम में क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और तस्करी में लिप्त माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया।
पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस बगवाड़ा क्षेत्र में स्थित एक पार्किंग के पहुंची तो वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। उस व्यक्ति के हाथ में एक प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने उसे पीछा करते हुए कुछ दूरी पर पहुंच दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक मसीह निवासी बगुला भट्टा बताया। पुलिस ने उसके पास से बरामद प्लास्टिक के कट्टे से कच्ची शराब के पाउच भरे हुए थे। चौकी प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति कच्ची शराब बेचने जा रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई में कोई हीलाहवाली रवैया नहीं की जाएगी। टीम में कांस्टेबल ललित मोहन, पीआरडी विजन आदि शामिल रहे।





