Top 5 This Week

Related Posts

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी और पीसीएस), रक्षा सेवाओं की सीडीएस परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कैट, मैट, गेट, नेट और एसएसआईआर नेट जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध होगी।

घर बैठे मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को घर बैठे मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। सरकार का विशेष जोर उन छात्रों को अवसर देने पर है, जो आर्थिक कारणों से महंगी निजी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाते। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह योजना खास तौर पर उपयोगी मानी जा रही है। इससे उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

योजना पर गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई थी। अब सरकार इसे जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में है।

Popular Articles