Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश दबोचा,दो और साथी गिरफ्तार, एक फरार

जिला अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ के लिए पहुंचे एसएसपी

रुद्रपुर। हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। दो और साथी पुलिस की चंगुल में फंस गए। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचे और बदमाश से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक 21 जून को जितेंद्र चौधरी पुत्र राम चंद्र निवासी डिब्डिबा पर गाबा चौक पर ऐशप्रीत की गाड़ी पर उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी थी।

पिछले दिनों गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने लगातार फरार चल रहा जितेंद्र के विरुद्ध कोर्ट से गैर जमानती वारंट तथा कुर्की की आदेश जारी करवाई थी। जितेंद्र के घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। बावजूद वह फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि वह गदरपुर रोड से कहीं जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस बाद में उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस ने घायल बदमाश के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया।

उधर एसएसपी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल बदमाश से जानकारी ली। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल बदमाश पर पुलभट्टा क्षेत्र में भी फायरिंग करने का आरोप है।

Popular Articles