Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस का कानून व्यवस्था को दृढ़ बनाने को रोडवेज समेत कई जगहों पर सघन चैकिंग अभियान,संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस की चैकिंग देख मचा हड़कंप,गांधी पार्क में बैठे नशेड़ियों में मची भगदड़

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड समेत कई अन्य जगहों पर चैकिंग की। वहीं गांधी पार्क में पुलिस फोर्स को देख वहां बैठे नशेड़ियों में भगदड़ मच गई।

शनिवार सुबह को एसएसआई अनिल जोशी, चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार,एसआई अमित कुमार ने रुद्रपुर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने बाजार क्षेत्र के अलावा गांधी पार्क,रोडवेज परिसर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने यूपी से आने वाली रोडवेज बसों की भी चैकिंग की। पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर बैठे संदिग्धों की तलाशी ली और पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि गांधी पार्क बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देख वहां बैठे नशेड़ियों में भगदड़ सी मच गई। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।

Popular Articles