Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस का कंपनी में साईबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति कर्मचारियों को किया जागरूक

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में साईबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत साईबर अपराध प्रकोष्ठ एवं महिला हेल्पलाइन ऊधमसिंह नगर की टीम ने सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी में विशेष साईबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साईबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही डिजिटल अरेस्ट से बचाव की भी जानकारी दी।टीम ने कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि साईबर अपराधी पुलिस, सीबीआई,ईडी अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन के माध्यम से लोगों को फर्जी मुकदमें एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे की मांग करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल से घबराने के बजाय तत्काल साईबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें।

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील

आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी,फोटो, लोकेशन एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। कर्मचारियों को अन्य जानकारी से भी जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े आर्थिक एवं सामाजिक जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी। युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत, आर्थिक नुकसान तथा साइबर अपराधों में फंसने की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।

महिला सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। साथ ही गौराशक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं को इसका उपयोग करने एवं आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी एवं लोकेशन साझा करने से भी बचें।किसी भी साईबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें।

Popular Articles