51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक परिवहन में प्रयुक्त 2 वाहन, 7 मोबाइल फोन, स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 नकदी बरामद
कॉलेज के पास नशा तस्करी का कारोबार चला रहे तस्करों के खिलाफ स्थानीय लोगों में था भारी रोष, लगातार मिल रही थी शिकायतें
रुद्रपुर/सितारगंज। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सितारगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं एनबीडब्ल्यू की तामील के दौरान संदिग्ध बाईक एवं स्कूटी सवार पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। तभी वलीनगर स्थित बीएड कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि बाईक एवं स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे और चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से 51.97 ग्राम स्मैक,स्मैक बिक्री से अर्जित नकदी,नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पांचों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पांचों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
बरामदगी सामान
1-51.97 ग्राम स्मैक
2- स्मैक बिक्री के 8310 रुपए।
3- स्मैक बेचकर इखट्टा की ज्वेलरी (6 कंगन,1 नथ मय चैन,1 मांग टीका,2 कान की बालियां,1 लेडीज़ अंगूठी,1 जोड़ी झुमके तथा 1 जोड़ी टॉप्स।
4- अलग अलग कंपनी के 7 मोबाइल फोन।
5- हीरो स्प्लेंडर एमसी यूके 06 बीएम 2261
6- स्कूटी- यूके 06 बीसी 7796 समेत अन्य सामान शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- आरफीन खां पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज, हाल बीएड कालेज के पास वली नगर सितारगंज।
2- मोहम्मद आदिल पुत्र सद्दरुद्दीन निवासी महल सराय जलालाबाद,थाना नजीबाबाद बिजनौर यूपी।
3-जैनब परवीन पुत्री सद्दरुद्दीन, पत्नी आरफीन खाँ निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, बिजनौर हाल बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
4- अलीशा पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद बिजनौर यूपी हाल बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
5- दिलनवाज अंसारी पुत्र नसीम अहमद, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद बिजनौर यूपी।हाल निवासी बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
पुलिस की कार्रवाई में
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा,
एसएसआई जावेद मालिक,
एसआई बबीता टम्टा, हेड कांस्टेबल मतलूब ख़ान, मनोज गवाल,हेड कांस्टेबल तारा गाड़िया,प्रेम सिंह,जगदीश कोठियाल,कृष्णा चन्द्र,सिंह,ज्योती शर्मा आदि मौजूद रहे।





