Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पाकिस्तान में चुनाव से पहले पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमला

पाकिस्तान में चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमले में लगभग 10 पुलिसकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है क्योंकि अब तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले भी लगातार पाकिस्तान में बम धमाके हुए हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में सोमवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए हैं।

ये हमला चुनाव से 3 दिन पहले हुआ है। 8 फरवरी को यहां चुनाव है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

पुलिस चीफ अख्तर हयात ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया- 30 से ज्यादा आतंकियों ने सोमवार सुबह करीब 3 बजे दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। ये करीब ढाई घंटे चली लेकिन आतंकी भाग निकले। उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Popular Articles