Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बैंक खातों की जांच तेज, ईडी ने कोलकाता में पांच ठिकानों पर मारे छापे

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत मंगलवार को कोलकाता और आसपास के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पार्टी के बैंक खातों और संदिग्ध फंड ट्रांसफर की जांच के सिलसिले में की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित किए जाने के संकेत मिले हैं। ईडी इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन लेनदेन में धन का स्रोत क्या था और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया गया।

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। एजेंसी इन दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फंड रूटिंग के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि टीएमसी के कुछ बैंक खातों को लेकर मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। ईडी की ताजा कार्रवाई को उसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल एजेंसी ने मामले में किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

Popular Articles