Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

‘नॉटी बॉय’ से आज होगी इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग,

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज अपने मौसम उपग्रह INSAT-3DS को लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग जीएसएलवी एफ14 रॉकेट से की जाएगी। INSAT-3DS उपग्रह का मुख्य उद्देश्य मौसम संबंधी और प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी प्राप्त करना है। यह लॉन्चिंग शनिवार को शाम करीब 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी। जीएसएलवी एफ14 रॉकेट मौसम उपग्रह INSAT-3DS को पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन की पूरी फंडिंग भारत सरकार के प्राकृतिक विज्ञान मंत्रालय ने की है।

इस लॉन्चिंग से भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान में उसकी महत्ता बढ़ेगी। INSAT-3DS सैटेलाइट समुद्र की सतह का विस्तृत अध्ययन करेगा, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी अधिक बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। यह मौसम उपग्रह भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस लॉन्चिंग को जीएसएलवी एफ14 रॉकेट से किया जाएगा, जिसे “नॉटी बॉय” भी कहा जाता है, क्योंकि इससे पहले इस रॉकेट के कुछ मिशन असफल रहे हैं। इसरो ने बताया कि आज लॉन्च किया जाने वाला मौसम उपग्रह INSAT-3DS अप्रैल 2013 में लॉन्च किए गए मौसम उपग्रह INSAT -3D का उन्नत स्वरूप है और इससे मौसम की बेहतर जानकारी मिलेगी।

Popular Articles