Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर कसमस जारी

देहरादून नगर निगम कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन न मिलने और सात कर्मचारियों को हटाने के विरोध में नगर निगम अनुबंधित कंपनी कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि, सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी संबंधित कंपनी की ओर से हटाए गए सात कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है। जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासक व नगर आयुक्त से वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने की बात कही है।  कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि वेतन का भुगतान तो हो गया है, लेकिन हटाए गए सात कर्मचारियों को बहाल करने पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

बीते एक नवंबर को कंपनी की ओर से सात कर्मचारियों को हटा दिया गया था, जिनमें तीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हैं। सभी सातों कर्मचारियों को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर संघ ने पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व में महापौर और नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था।

Popular Articles