Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

धामी अपनी कैबिनेट संग २ फ़रवरी को पहुंचेंगे अयोध्या

रामलला के दर्शनों  के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के मंत्रियों संग राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि सभी कैबिनेट मंत्री जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है कि अब पूरी कैबिनेट एक साथ प्रभु के दर्शन करेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन खास तैयारी की थी। इस तैयारी में पूरी देवभूमि राममय हो गई थी। इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी। उन्होंने वर्चुअली सपरिवार रामलला के दर्शन किए थे।

Popular Articles