Top 5 This Week

Related Posts

तीसरे दिन भी लापता मेडिकल स्टोर संचालक, परिजनों का आरोप— पुलिस सिर्फ दिलासा दे रही, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के चौफुला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक शिवशंकर गोस्वामी के लापता होने के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लगातार तलाश और दावों के बावजूद अब तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खोज अभियान में ठोस प्रगति नहीं हुई और उन्हें केवल अलग-अलग बातें बताकर गुमराह किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ओखलकांडा निवासी तथा वर्तमान में चौफुला में रहने वाले शिवशंकर गोस्वामी 31 जुलाई की सुबह करीब छह बजे घर से बरेली जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसी दिन मुखानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार शिवशंकर की अंतिम मोबाइल लोकेशन ऊधमसिंह नगर जिले के नगला क्षेत्र में मिली है। इसके आधार पर पुलिस टीम वहां जांच कर रही है। शहर और आसपास के इलाकों में भी तलाश अभियान चलाया गया है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस बीच रविवार को शिवशंकर की पत्नी प्रियंका गोस्वामी अपने बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनता दरबार पहुंचीं। उन्होंने पति की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए भावुक अपील की। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह दो बार बेहोश हो गईं। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर खोज अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

बाद में परिजन एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज दिखाई। फुटेज में शिवशंकर गोस्वामी पटेल चौक क्षेत्र से एक बस में सवार होते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इसी सुराग के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

वहीं, परिजनों का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। उनका आरोप है कि पुलिस अलग-अलग संभावनाएं बताकर उन्हें केवल आश्वासन दे रही है, जबकि परिवार लगातार अनिश्चितता और चिंता के बीच दिन गुजार रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की

Popular Articles