Tuesday, March 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। रक्षा मंत्री शुक्रवार को उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस अब लुप्त होती जा रही है। कांग्रेस के पास अब पहाड़ चढ़ने की कुव्वत नहीं बची है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि कांग्रेस के लोगों से कहें कि मान जाएं, जब वह नहीं मानें तो उन्हें बैठाएं, समझाएं, बुझाएं और खिलाएं-पिलाएं।

Popular Articles