Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ठंड का कहर जारी

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। वहीं, नए साल में अभी तक बारिश नहीं होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब सता रही है। गुरुवार को भी पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप तो खिली पर ठंडी हवाओं ने परेशान किया। हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा।  हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, थल, बागेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Popular Articles