Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक ने बाईक सवार व्यक्ति को कुचला,मौत,परिवार में कोहराम दिनेशपुर गदरपुर रोड पर हुआ हादसा

रुद्रपुर। बाईक सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक खेड़ा कालोनी वार्ड नंबर 19 रुद्रपुर निवासी बृज लाल उम्र 58 पुत्र पूरन लाल दिनेशपुर रोड पर किसी कंपनी में काम करते थे।

शुक्रवार सुबह घर से बाईक से कंपनी जा रहे थे। तभी ट्रक ने उनकी बाईक को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का बेटा विरेंद्र कुमार नगर निगम में कार्यरत हैं।

Popular Articles