Top 5 This Week

Related Posts

जॉर्जिया के नए राष्ट्रपति बने पूर्व फुटबाल खिलाड़ी मिखाइल कावेलशविली

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मिखाइल कावेलशविली शनिवार को जॉर्जिया के राष्ट्रपति बन गए। इसी के साथ सत्तारूढ़ दल ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। विपक्ष इसे देश की यूरोपीय संघ (ईयू) की आकांक्षाओं के लिए झटका और पूर्व शाही शासक रूस की जीत बता रहा है। बता दें कि जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने कावेलशविली को अपना नेता नामित किया, जो मैनचेस्टर सिटी के लिए प्रीमियर लीग और स्विस सुपर लीग के कई क्लबों में स्ट्राइकर थे। जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने ईयू में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेने के साथ-साथ रूस के साथ संबंधों को रीसेट करने की इच्छा भी जताई है। 300 सीटों वाले निर्वाचक मंडल पर जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के नियंत्रण हासिल करते ही 53 वर्षीय कवेलशविली ने आसानी से मतदान जीत लिया। 26 अक्तू विपक्ष का आरोप है कि मॉस्को की मदद से चुनाव में धांधली हुई थी। जॉर्जिया के निवर्तमान राष्ट्रपति और मुख्य पश्चिम समर्थक दलों ने तब से संसदीय सत्र का बहिष्कार किया है और मतदान फिर से कराने की मांग की।

Popular Articles