Top 5 This Week

Related Posts

जिला अस्पताल की बदहाली पर सीएम को ज्ञापन देने जाने की तैयारी में पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में

पुलिस ने पहले किया नजरबंद, पैदल निकलने पर लिया हिरासत में

रुद्रपुर। जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले ही नजरबंद किया था। बाद में पैदल जाने लगे तभी गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को गंगापुर रोड एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, महिला प्रसव विशेषज्ञ की कमी, दवाओं की किल्लत और मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे और वह समर्थकों के साथ सीएम को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे। तभी पुलिस ने ठुकराल समेत समर्थकों को नजरबंद कर लिया।पुलिस ने पूर्व विधायक को काफी समझाने का प्रयास किया।

इसके बावजूद वह समर्थकों के साथ पैदल निकलने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। पूर्व विधायक ठुकराल का आरोप था कि जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है। जिला अस्पताल में गरीबों के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Popular Articles