Top 5 This Week

Related Posts

जसपुर पुलिस की वारंटियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी,पांच वारंटी गिरफ्तार

आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई,गिरफ्तार वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वांछित,ईनामी अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जसपुर क्षेत्र में एसपी काशीपुर स्वप्न सिंह के दिशा-निर्देशन एवं सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर राजेश पांडेय के नेतृत्व में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वारंटियों,वांछित, ईनामी अपराधियों के खिलाफ क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई श जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को इस अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश है।

गिरफ्तार वारंटी
1. हुलशन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम रायपुर कोतवाली जसपुर।
2. गुलफाम पुत्र अली हसन निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा जसपुर।
3. शकील अहमद पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी सबदलपुर उर्फ़ अकबरपुर थाना हीमपुर दीपा बिजनौर यूपी।
4. गोविन्द सिंह पुत्र राम किशोर सिंह निवासी वार्ड 2 मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर।
5. मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर थाना जसपुर।

पुलिस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय,एसएसआई भूपाल राम पौरी,एसआई रुचिका चौहान,एसआई संतोष देवरानी,एसआई राजेंद्र प्रसाद,
कुलदीप सिंह,इंद्रर सिंह,अशोक पवार, विपिन चन्द्र,अरुण कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles