खटीमा पहुंचने पर हेलीपैड पर समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार साय खटीमा पहुँचे। खटीमा पहुंचने पर उन्होंने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया,सीडीओ दिवेश शासनी, एसडीएम तुषार सैनी, सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।





