Top 5 This Week

Related Posts

प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान अवैध तमंचा दिखाकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है|

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे जंगल में बने एक खंडहर से छिपे हुए आरोपी हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल कोतवाल विजय मेहता टी पी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार एवं कांस्टेबल अनिल टम्टा शामिल रहे।

Popular Articles