Top 5 This Week

Related Posts

गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, यात्री फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनरपानी में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। हाईवे के दोनों ओर करीब 500 यात्री फंसे हुए हैं। भारी बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा और पत्थरों के आने के कारण एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में लगी हुई हैं।

वहीं, उत्तरकाशी में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मदद से धराली में मलबे के बीच से वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है। लेकिन हर्षिल में बनी झील के कारण डूबे हाईवे को बहाल करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

 

Popular Articles