Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे

गणतंत्र दिवस के फ्लाई-पास्ट में भारतीय एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। इन्हें 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जाएगाl

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और 9 मंत्रालयों और विभागों की 25 झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश रुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और तेलंगाना का नाम है।

ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 सबसे प्रमुख हाई लाइट होगी। इस झांकी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रमा के साउथ पोल पर उसकी सफल लैंडिंग और चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को भी दिखाया जाएगा।

Popular Articles