Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

क्रेमलिन ने अंतरिक्ष में रूसी परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिकी चेतावनी को किया खारिज

रूस ने गुरुवार को अंतरिक्ष में नई परमाणु क्षमताओं को लेकर अमेरिका की चेतावनी को खारिज कर दिया। रूस ने अमेरिकी चेतावनी को दुर्भावनापूर्ण और व्हाइट हाउस की चाल बताया। रूस ने कहा कि अमेरिका ने ऐसा इसलिए कहा ताकि वह मॉस्को से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी सांसदों को और अधिक धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रेरित कर सके।

बता दें कि अमेरिका, रूस और चीन को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चिह्निंत करता है। उसका मानना है कि ये दोनों देशों से उसका प्रतिस्पर्धा है। वाशिंगटन का कहना है कि मॉस्को और बीजिंग दोनों परमाणु, साइबर और अंतरिक्ष क्षमताओं सहित नई हथियार प्रणालियों की एक श्रृंखला विकसित कर रहे हैं।

इधर, रूस का कहना है कि शीत युद्ध के बाद अमेरिका का प्रभुत्व कम हो रहा है और वाशिंगटन ने पिछले कई वर्षों में अन्य हितों की अनदेखी करते हुए अराजकता फैलाई है। मॉस्को का कहना है कि अमेरिका भी कई नए हथियार विकसित कर रहा है।

Popular Articles