Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली पुलिस का वारंटियों की गिरफ्तारी को आपरेशन प्रहार,तीन वारंटी दबोचे, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वारंटियो के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और सीओ सिटी विभव सैनी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर प्रकाश दानू व वरिष्ठ उप निरीक्षक खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस का वारंटियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया गया।

सीओ सिटी ने बताया कि न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में अलग-अलग मुकदमों के तीन वारंटी अभ्युक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वारंटी और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कख लगातार अभियान चल रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नवीन जोशी,किशन सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार वारंटी
1- केवल सिह पुत्र जरनैल सिह निवासी रायपुर थाना रुद्रपुर।

2- मलकीत सिह पुत्र शमशेर सिह निवासी बिन्दुखेडा रुद्रपर।

3- सेठ सिह उर्फ सेठी पुत्र मंगल सिह निवासी बिन्दुखेडा रुद्रपुरृ।

Popular Articles