Top 5 This Week

Related Posts

किशोरी लापता, बेटी की तलाश में भटक रही माँ

हल्द्वानी। शहर में किशोरियों और युवतियों के अचानक लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुखानी क्षेत्र से किशोरी लापता होने से परिवार परेशान है। रविवार की सुबह घर से गायब हुई किशोरी का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मां ने थाना मुखानी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

रेशम बाग, गैस गोदाम रोड निवासी इरावती देवी पत्नी शम्भू शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी इच्छा रविवार की सुबह से लापता है। अचानक बेटी के गायब होने से परिवार के लोग परेशान हैं। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से उसकी खोजबीन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई।

थाना मुखानी में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों और अन्य जानकारियों को जुटा रही है।

Popular Articles