तीन भट्टियां,15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट,अवैध शराब भी बरामद,कई लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत
काशीपुर। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों का ध्वस्तीकरण के तहत ग्राम रम्पुरा में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान नाले व खेत पर अवैध शराब खाम निर्माण कर रही 3 भट्टियां एवं 15000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। इसके ही आसपास की तलाशी पर लगभग 130 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 4 अभियोग पंजीकृत किए गए।
इसके अलावा टीम ने ढकिया गुलाबो और गिन्नी खेड़ा इलाके में भी दबिश दी। दबिश के दौरान दोनों जगहों से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, आबकारी सिपाही कैलाश चन्द्र भट्ट, कृष्ण चन्द्र आर्या, सुनीता रानी, सुमन आर्या, नैनिका राणा, अंजली गोसांई आदि शामिल रहे।





