Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार: पुराने गोदाम में चल रहा था जुए का फड़, 13 जुआरी गिरफ्तार,58,950 नकद बरामद

हल्द्वानी। शहर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुराने गोदाम में संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 लोगों को रंगे हाथों ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से नगदी और जुए में इस्तेमाल हो रही सामग्री भी बरामद की गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने रामलीला मोहल्ला स्थित एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में छापेमारी की। पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 58,950 रुपये की नाल-फड़ राशि बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रितेश कुमार, हैदर अली, प्रशांत कुमार, कुशल, आसिफ, मोहम्मद शाहनवाज, शोएब, मोहम्मद राहुल, मोहम्मद समीर, फैजान, शाहनवाज, सर्वेश और योगेंद्र शामिल हैं।

इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, उपनिरीक्षक संजीत राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल भोपाल सिंह की टीम ने अंजाम दिया। कोतवाल विजय मेहता का कहना है कि शहर में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Popular Articles