9 पुलिस कर्मीयो का निलंबित,4 पुलिस कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
रुद्रपुर। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक देर रात फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से बताया गया कि पंतनगर क्षेत्र के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की है। वाहन काशीपुर की ओर जाता हुआ देखा गया है। सूचना पर कंट्रोल रूम ने थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर तत्काल सघन चेकिंग एवं नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए।
इसी दौरान एसएसपी अजय गणपति स्वयं देर रात निजी वाहन से हाईवे पर स्थापित चैकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान महतोष,सरकड़ी तिराहा, दोराहा,परमानन्दपुर हाईवे पर चैकिंग प्वाइंटों पर तैनात रात्रि अधिकारी,चीता मोबाइल, गश्त पार्टी के पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी स्थलों से अनुपस्थित पाए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन भी बताई।
जबकि वास्तविकता में वह निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं थे। चैकिंग ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी एवं चैकिंग के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना की जा रही थी। अनुशासनहीनता, ड्यूटी के प्रति उदासीनता,वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित और 4 पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की गई।
एसएसपी का जिला पुलिस को कड़ा संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसएसपी की इन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
1.एसआई हरीश महर, थाना केलाखेड़ा
2.कांस्टेबल कमल सिंह थाना केलाखेड़ा
3.एस शआई धीरेन्द्र परिहार कोतवाली बाजपुर
4- कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह कोतवाली बाजपुर
5- कांस्टेबल पूरन चन्द्र कोतवाली बाजपुर
6.एसआई सुशील कुमार कोतवाली आईटीआई
7.हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन कोतवाली आईटीआई
8. कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती कोतवाली आईटीआई
9- कांस्टेबल मोहन गिरी कोतवाली आईटीआई





