Monday, June 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खेलो इंडिया बीच गेम्स में जीते 6 पदक

रुद्रपुर। 19 से 24 मई तक दमन और दीव के घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के पहले संस्करण में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। खिलाड़ियों के प्रदेश लौटने का इंतज़ार पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारी एवम् खेल प्रेमी कर रहे हैं। सभी का प्रदेश वापसी पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

पदक विजेता खिलाड़ी
1. दीपक सिंह – रजत पदक, टैंडिंग (80-85 किग्रा)
2. गायत्री नेगी – रजत पदक, टैंडिंग (45-50 किग्रा)
3. ईशु भारती – रजत पदक, टैंडिंग (50-55 किग्रा)
4. रीता भंडारी – कांस्य पदक, टैंडिंग (60-65 किग्रा)
5. कार्तिक पटेल – कांस्य पदक, टैंडिंग (40-45 किग्रा)
6. यशोधन राणा – कांस्य पदक, टैंडिंग (85-90 किग्रा)

उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच शारीका पटेल और मैनेजर राकेश के नेतृत्व में टीम ने बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स विभाग से टीम चीफ डी मिशन राशिका सिद्धिकी और ऑफिसियल निर्मला पंत के निर्देशन में टीम ने पदक जीते।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी बब्लू दिवाकर ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण था जिसमें उत्तराखंड ने अपना दबदबा कायम रखा। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से मिली सफलता प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड सहित समस्त भारत के पेंचक सिलाट खेल के खिलाड़ी और प्रशिक्षक का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल का विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

Popular Articles