Top 5 This Week

Related Posts

आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ को मनाया लोकतंत्र हत्या दिवस के रूप मे 

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर में सम्पूर्ण देश में मनाया गया लोकतंत्र हत्या दिवस के मौके पर भाजपा जिला नैनीताल द्वारा जिला स्तरीय गोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन एवं वन्देमातरम् के सामूहिक गान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों जगन्नाथ पाण्डे,  ललित किशोर पाण्डे, पूरन चन्द्र शर्मा, हरीश अग्रवाल, सोबन सिंह अधिकारी, गिरीश काण्डपाल, स्वर्गीय सुरेन्द्र वर्मा के परिजन व  पुनीत लाल डींगरा के परिजन का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास के उस काले अध्याय को स्मरण करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी ललित किशोर पाण्डे व गिरीश काण्डपाल ने लोकतंत्र सेनानियों ने भी आपातकाल के दौरान आपने संघर्षो एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होनें बताया कि किस प्रकार लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने जेल यातनाएँ झेलीं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था को कभी कमजोर नहीं होने दिया।वक्ताओं ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस समय संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए नागरिक स्वतंत्रताओं को समाप्त कर दिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई, न्यायपालिका पर दबाब बनाया गया तथा हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र प्रेमियों को जेलों में डाल दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कालाढूँगी विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और लोकतंत्र सेनानियों के अदम्य साहस के कारण ही देश ने उस कठिन दौर से बाहर निकलकर पुनः लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थापित किया। आज का दिन उन सभी वीर सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करने के अवसर है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, लालकुआँ विधायक  मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक साकेत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,  दिनेश आर्य, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट व के.डी. रूबाली, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल, जिला संयोजक गणेश रावत, जिला सह-संयोजक  प्रताप रैक्वाल व नितिन राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles