Thursday, October 24, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

असम-मणिपुर और त्रिपुरा में भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

भारी बारिश और तूफान ने पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मिजोरम व मणिपुर में रविवार को तबाही मचाई। त्रिपुरा में 600 से अधिक घर तबाह होने की खबर है। इनमें 162 घर पूरी तरह जमींदोज या गंभीर क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश और हवाओं के थपेड़ों के बीच मिजोरम में चर्च गिर गया। खबर के मुताबिक मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में यूनाइटेड पेंटेकोस्टल चर्च की इमारत ढह गई। आइजोल के सियालसुक में एक और चर्च की इमारत को नुकसान पहुंचा। उधर, मणिपुर के थौबल व खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं। वहीं, असम में गुवाहाटी हवाईअड्डा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते हवाईअड्डे का परिचालन रोकना पड़ा। छह उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े। त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) भी तैनात किए गए हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्थिति का जायजा लिया और चक्रवात प्रभावित लोगों से मुलाकात की। जलपाईगुड़ी में चक्रवात के कहर के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तूफान पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया, प्रशासन प्रभावित इलाकों में मुस्तैद है। जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मचारी स्थिति को संभालने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। बचाव अभियान खत्म हो चुका है।

Popular Articles