Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अजय कपूर हो सकते हैं कानपुर से भाजपा के उम्मीदवार

कानपुर से कांग्रेस के बड़े नेता अजय कपूर ने पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। चर्चा है कि भाजपा उन्हें कानपुर की सीट से लोकसभा मैदान में उतार सकती है। तीन बार कानपुर के गोविंद नगर और किदवई नगर से विधायक रह चुके अजय कपूर इस सीट पर जीत हासिल कर सकते हैं। अजय कपूर के परिवार का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा है। उनके भाई विजय कपूर पहले भी भाजपा से मेयर का टिकट मांग चुके हैं। वे भाजपा के उत्तर प्रदेश में बड़े नेता माने जाने वाले सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। माना जा रहा है कि सतीश महाना ने ही उन्हें भाजपा में आने के लिए मनाया है। यानी भाजपा के परंपरागत मतदाताओं में सतीश महाना के समर्थकों के शामिल हो जाने के बाद यह एक जिताऊ समीकरण बन सकता है। अजय कपूर अभी तक कांग्रेस से ही कानपुर में लोकसभा का टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस के ही एक अन्य स्थानीय नेता आलोक मिश्रा से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। आलोक मिश्रा ने कानपुर में जिस तरह लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, पार्टी नेता मानते हैं कि इस बार आलाकमान उन पर भरोसा जता सकता है।

चूंकि, अजय कपूर पिछला दो चुनाव हार चुके हैं, इसलिए कांग्रेस नेतृत्व को लग रहा था कि संभवतः अजय कपूर इस चुनाव में भी जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि अजय कपूर के सामने कांग्रेस से टिकट पाने वालों में आलोक मिश्रा की दावेदारी ज्यादा मजबूत हो गई। स्वयं अजय कपूर को भी इस बात का आभास हो गया था कि इस बार उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा। जानकार मानते हैं कि यही कारण है कि उन्होंने समय रहते भाजपा में अपने पुराने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए कमल का दामन थाम लिया।

Popular Articles