Top 5 This Week

Related Posts

हल्द्वानी नगर निगम की कुर्सी पर नया चेहरा, आशीमा गोयल संभालेंगी कमान

परितोष वर्मा की काशीपुर विदाई, शासन के एक झटके में 30 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

हल्द्वानी। शासन की तबादला एक्सप्रेस चली तो हल्द्वानी नगर निगम की कमान भी बदल गई। शहर की प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रहे नगर आयुक्त परितोष वर्मा को काशीपुर भेज दिया गया है, जबकि उनकी जगह आईएएस अधिकारी आशीमा गोयल हल्द्वानी की नई नगर आयुक्त होंगी।

11 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत कुल 30 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।

ऊधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस आशीमा गोयल (2022 बैच) को नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यहां तैनात परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, काशीपुर बनाया गया है।

काशीपुर के नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच हुए इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्तों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।

अब हल्द्वानी नगर निगम की नई कमान आशीमा गोयल के हाथों में होगी। शहर की सफाई, अतिक्रमण, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर उनके सामने नई चुनौतियां होंगी।

Popular Articles