Top 5 This Week

Related Posts

हरेला पर्व पर डीएम भदौरिया ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में बना पार्किंग क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर सीडीओ, एडीएम, एसडीएम समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे हरेला पर्व के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

यहां सीडीओ दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल,डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह,गौरव पाण्डे,तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles