Top 5 This Week

Related Posts

सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी पुलिस ने दबोचा, होटल संचालक,मुख्य आरोपी पहले ही जेल के सलाखों के पीछे गए

किच्छा रोड चुटकी देवरिया में स्थित होटल में ले गए थे किशोरी को

रुद्रपुर। होटल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। अभी दो और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस होटल संचालक और मुख्य आरोपी किशोर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र किच्छा रोड से एक किशोरी को एक किशोर बहला फुसलाकर टोल के पास होटल में ले गया था। किशोरी के मुताबिक उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक और मुख्य आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी हिमांशु उर्फ कमल पुत्र हर स्वरुप निवासी खेड़ा सराय शीशगढ़ खजुरिया बरेली हाल कबीर वाटिका करतारपुर रोड गत्ता फैक्ट्री बिलासपुर रामपुर यूपी को रामपुर रोड गिल रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना अधिकारी महिला एसआई नेहा राणा कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Popular Articles