रुद्रपुर। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम रुद्रपुर में छठे चरण का क्रमिक अनशन के दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सोनू मुल्तानी ने बताया कि
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश आहवान पर आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन 8 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा और जब तक मांगे नहीं मानी जाती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि क्रमिक अनशन 3 जुलाई से शुरू हुआ है। आज क्रमिक अनशन पर संदीप आजाद, मुकेश चौहान,सुरेंद्र, बंटी बैठे हैं।





