Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में कमिश्नर कुमाऊं के सामने ही भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, भाजपाई धरने पर बैठे,एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

एसआईआर की सुनवाई करने पहुंचे थे कमिश्नर

रुद्रपुर। सोमवार कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कमिश्नर एसआईआर की सुनवाई कर रहे। तभी भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच बहस हो गई। मामला गरमाने पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा के बावजूद दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरमी होती रही। बाद में भाजपाई सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

यहां पर विधायक शिव अरोरा के अलावा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह,अमित नारंग,वेद ठुकराल, प्रीत ग्रोवर समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। उधर एसडीएम मनीष बिष्ट धरने पर बैठे भाजपाइयों को समझाने पहुंचे। उधर हंगामा की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट पहुंच गया। समाचार लिखे जाने भाजपाइयों का हंगामा जारी था। पूर्व विधायक शुक्ला ने प्रशासन पर पक्षपात का रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

Popular Articles