रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान स्वरूप त्रिशूल भेंट किया। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला त्रिशूल चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी उनका स्वागत किया। कुछ मिनटों के लिए उनका काफिला यहां रुका। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
महापौर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करते हुए उन्हें त्रिशूल भेंट किया। त्रिशूल चौक पर नगर निगम की ओर से स्थापित विशाल एवं आकर्षक त्रिशूल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान खींचा। नितिन नबीन ने त्रिशूल की भव्यता की सराहना की और शहर के प्रमुख चौराहे को इस तरह आकर्षक स्वरूप दिए जाने की प्रशंसा की। नितिन नबीन ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कुछ देर रुकने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में पहुंचे।
त्रिशूल चौक पर स्वागत करने वालों में महापौर के अलावा नगर निगम के पार्षद, पवन राणा, बीनू, किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक रावत,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,जितेंद्र गौतम,आशीष यादव, छाया शर्मा, हारजीत राठी,गोविंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर विधायक शिव अरोरा ने भी समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर अभिनंदन किया।





